Yantra India YIL Trade Apprentice Recruitment 2026 – 3979 पदों पर ऑनलाइन आवेदन, सैलरी, तारीख और योग्यता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Yantra India YIL Trade Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं या ITI पास कर चुके हैं और Defence सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यंत्र इंडिया लिमिटेड ने 59वीं बैच के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के लिए बड़ी संख्या मे भर्ती निकाली है।अभी तक कुल 3979 पद हैं जिनमें 2843 पद Ex-ITI और 1136 पद Non-ITI उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं।

यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत जारी की गई है इसमे चुने गए सभी उम्मीदवारों को हर महीने 8200 रुपये से 9600 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।

ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2026 से शुरू हो होकर 3 मार्च 2026 तक चलेंगे। आइए मैं आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में समझाने की कोशिस करता हूँ।

YIL Recruitment 2026 Overview – भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
संगठन का नामयंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL)
पद का नामट्रेड अप्रेंटिस (Ex-ITI और Non-ITI)
बैच संख्या59वीं बैच
विज्ञापन संख्या1457
कुल रिक्तियां3979
Ex-ITI पद2843
Non-ITI पद1136
ट्रेनिंग स्थानभारत की विभिन्न ऑर्डनेंस फैक्ट्रियां
आवेदन माध्यमकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrecruit-gov.com

YIL Trade Apprentice 2026 Important Dates – जरूरी तारीखें

कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी30 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आयु गणना की तारीख1 जनवरी 2026
मेरिट लिस्टजल्द घोषित होगी
दस्तावेज सत्यापनबाद में सूचना दी जाएगी

ध्यान रखें आखिरी दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है। इसलिए समय रहते जल्दी जल्दी आवेदन कर दें।

यंत्र इंडिया लिमिटेड क्या है

यंत्र इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एक प्रमुख रक्षा उत्पादन कंपनी है। यह देश की अलग-अलग ऑर्डनेंस और इक्विपमेंट फैक्ट्रियों में रक्षा उपकरण और गोला-बारूद बनाती है।

हर साल Skill India मिशन के तहत युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग देने के लिए अप्रेंटिस भर्ती की जाती है। यह ट्रेनिंग आपकी स्किल्स को मजबूत बनाती है और आगे नौकरी के बेहतर अवसर देती है।

YIL Apprentice 2026 Eligibility – शैक्षणिक योग्यता

Non-ITI उम्मीदवारों के लिए

  • 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा
  • कुल कम से कम 50 प्रतिशत अंक
  • गणित में 40 प्रतिशत अंक
  • विज्ञान में 40 प्रतिशत अंक

Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए

  • 10वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास
  • संबंधित ट्रेड में ITI, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो
  • ITI में कम से कम 50 प्रतिशत अंक

जरूरी बात: जिनका रिजल्ट अभी नहीं आया है या जो अभी परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

YIL Apprentice Age Limit 2026 – आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 14 वर्ष (सामान्य ट्रेड के लिए)
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष (खतरनाक ट्रेड के लिए)
  • अधिकतम आयु 35 वर्ष (3 मार्च 2026 तक)

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों और Apprentices Act, 1961 के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

YIL Apprentice Salary 2026 – मासिक स्टाइपेंड

श्रेणीमासिक स्टाइपेंड
Non-ITI (10वीं पास)8200 रुपये प्रति माह
Ex-ITI (ITI पास)9600 रुपये प्रति माह

YIL Application Fee 2026 – आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS200 रुपये + GST
SC / ST / महिला / PwD100 रुपये + GST

भुगतान के तरीके

  • UPI
  • डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड
  • नेट बैंकिंग
  • वॉलेट
  • IMPS / NEFT
  • BHIM

UPI और RuPay डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं लगता।

YIL Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं
  • कोई इंटरव्यू नहीं
  • चयन केवल मेरिट के आधार पर
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन

अगर आपके अंक अच्छे हैं तो आपका चयन पक्का है।

YIL Online Form 2026 Kaise Bhare – आवेदन प्रक्रिया

  1. अगर आप फॉर्म भरना चाहते है YIL की वेबसाईट www.recruit-gov.com पर जाए ।
  2. अपना  नाम, जन्मतिथि, मोबाइल और ईमेल डालकर New Registration करे  ।
  3. आपके नंबर पर OTP आएगा डालकर लॉगिन करें।
  4.  अब आगे का पेज ओपन है Trade Apprentice 2026 वाली भर्ती चुनें।
  5. इस पेज मे अपनी पर्सनल जानकारी भरके ।
  6. आवेदन की शुल्क का अनलाइन पे कर दे ।
  7.  अब आप फाइनल सबमिट करने के लिए तैयार है।
  8. फाइनल सबमिट करने के बाद ये प्रिन्ट मांगेगा या तो आप प्रिन्ट कर लो या पीडीएफ़ डाउनलोड कर लो ।

जरूरी दस्तावेज

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • ITI प्रमाणपत्र और मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र

YIL Apprentice Training Duration – ट्रेनिंग अवधि

  • Non-ITI के लिए 1 से 2 वर्ष (ट्रेड के अनुसार)
  • Ex-ITI के लिए आमतौर पर 6 महीने से 1 वर्ष

ट्रेनिंग अवधि Apprentices Act, 1961 और Apprenticeship Rules, 1992 के अनुसार तय होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.क्या इस भर्ती में परीक्षा होगी

A.कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

Q.क्या एक से ज्यादा फैक्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं

A.नहीं, केवल एक ही आवेदन मान्य होगा।

Q.क्या दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं

A.नहीं, केवल एक कैटेगरी चुननी होगी।

Q.ITI फाइनल ईयर वाले आवेदन कर सकते हैं

A.नहीं, अंतिम तिथि तक योग्यता पूरी होना जरूरी है।

Q.क्या ट्रेनिंग के बाद नौकरी मिलेगी

A.नहीं, नौकरी की गारंटी नहीं है।

Q. मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी

A.Non-ITI के लिए 10वीं के अंकों से, और Ex-ITI के लिए 10वीं और ITI के औसत अंकों से मेरिट बनेगी।

YIL – महत्वपूर्ण लिंक्स

लिंक का नामविवरण
ऑनलाइन आवेदनApply Online
नोटिफिकेशनDownload Notification
आधिकारिक वेबसाइटwww.yantraindia.co.in
फैक्ट्री जानकारीwww.ddpdoo.gov.in

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment