RRB Group D Recruitment 2026: 22,000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का शानदार मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय रेलवे एक बार फिर युवाओं के लिए बड़ी भर्ती लेकर आया है। अगर आप 10वीं पास हैं और आपने  ITI सर्टिफिकेट पास कर रखा है, तो RRB Group D Recruitment 2026 आपके लिए भारी मात्रा मे नौकरी लेकर आया है। इस बार Railway Recruitment Board (RRB) ने 22,082 Level-1 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आप 31 जनवरी 2026 तक अपना फॉर्म अनलाइन कर सकते है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है  फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक मैं नीचे दिया है।

RRB Group D 2026 – Overview Table

विषयविवरण
कुल पद22,082 Level-1 posts
शिक्षा योग्यता10वीं पास या ITI / डिप्लोमा
आयु सीमा18-33 साल (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
रजिस्ट्रेशन शुरुआत31 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख2 मार्च 2026 (11:59 PM)
मुख्य पदPointsman, Track Maintainer, Assistant (S&T), Loco Shed, Operations
कुल रेलवे जोन16
मूल वेतन (Level-1)₹18,000
चयन प्रक्रियाCBT → PET/PST → Document Verification → Medical Test

RRB Group D 2026 क्या है?

RRB Group D भारत मे रेल्वे के कर्मचारियों को चुनने की बड़ी परीक्षा है, जिसके जरिए भारतीय रेलवे Level-1 के पदों पर भर्ती करता है। इस बार RRB Group D के पदों में Pointsman, Track Maintainer, Assistant (S&T), Assistant Loco Shed और Assistant Operations जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं पास की है या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI/डिप्लोमा किया है। 

RRB Group D Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तारीखें 

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो तारीखों पर ध्यान देना जरूरी है। नीचे सभी जरूरी तारीखें दी गई हैं:

महत्वपूर्ण तारीखेंतारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख2 मार्च 2026 (11:59 PM)
CBT 1 परीक्षा तारीखजल्द घोषित होगी
PET/PST परीक्षाCBT 1 के बाद
Document VerificationPET/PST के बाद
Medical Testअंत में

आवेदन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

RRB Group D Recruitment 2026 – Total Vacancy

अबकी RRB Group D भर्ती में कुल 22,082 Level-1के पद निकाले गए हैं, जो अलग-अलग रेलवे जोन में बांटे गए हैं। सभी पद कुछ इस प्रकार हैं:

  • Pointsman
  • Track Maintainer
  • Assistant (S&T)
  • Assistant Loco Shed
  • Assistant Operations
  • Assistant TL & AC

भारत में कुल 16 रेलवे जोन हैं और हर जोन में पदों की संख्या अलग-अलग है। आप अपनी पसंद का रेलवे  जोन चुन सकते हैं, लेकिन एक ही जोन के लिए आवेदन करना होगा।

RRB Group D Recruitment 2026 – पात्रता (Eligibility)

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढे है:

शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं पास
  • ITI (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
  • National Apprenticeship Certificate (NCVT)
  • किसी भी विषय में Diploma या Degree

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 के अनुसार आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। अगर कम है तो आप आवेदन नहीं कर सकते हो और अगर अधिक है तो भी आप आवेदन नहीं कर सकते हो 

नागरिकता

इस भर्ती मे भाग लेने के लिए आप भारतीय नागरिक होने चाहिए। नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी या अन्य देशों से भारत आए लोग भी आवेदन कर सकते हैं, यदि उनके पास Government of India द्वारा जारी Eligibility Certificate हो।

आयु में छूट

इस भर्ती मे SC, ST, OBC, PWD, Ex-Servicemen, महिलाओं और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

RRB Group D – आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्कवापसी योग्य राशि
General/OBC₹500₹400 (CBT 1 में शामिल होने पर)
SC/ST₹250₹250 (CBT 1 में शामिल होने पर)
महिला/PWD/Transgender₹250₹250 (CBT 1 में शामिल होने पर)
Ex-Servicemen₹250₹250 (CBT 1 में शामिल होने पर)
EWC₹250₹250 (CBT 1 में शामिल होने पर)

आप Online Payment, Debit Card, Credit Card या Net Banking से भुगतान कर सकते हैं। CBT 1 में शामिल होने पर शुल्क वापस कर दिया जाता है। लेकिन हाल फिलाल मे मैंने अभी चल रहे Group D का इग्ज़ैम दिया था मेरा अभी तक वापस नहीं आया 

RRB Group D Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें?

फॉर्म कैसे भरते है मैंने आसान भाषा मे समझाया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करके अपना फॉर्म भर लो:

Step 1: सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। indianrailways.gov.in या आप अपने जोन की वेबसाइट पर “CEN 09/2025 Group D (Level-1)” लिंक मिलेगा।

Step 2: “Register Here” पर क्लिक करके नाम, जन्मतिथि, ईमेल ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें। 

Step 3: अब आपको मिले हुए Registration Number और Password से लॉगिन करें।

Step 4: अपनी पूरी सही सही जानकारी भरने के बाद आगे बढ़े ।

Step 5: अपनी पसंद का RRB जोन चुनें। याद रखें, केवल एक जोन चुन सकते हैं।

Step 6: अब अपनी कटेगोरी के अनुसार फीस जमा करें।

Step 7: फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

Step 8: फॉर्म सबमिट करें और Confirmation Page सेव या प्रिंट कर लें।

RRB Group D – चयन प्रक्रिया

RRB Group D मे चयन नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार होता है: 

1. Computer-Based Test (CBT) – इसमें 100 MCQ प्रश्न होते है । हर प्रश्न 1 अंक का होता है  और गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिए जाते है । परीक्षा का समय 90 मिनट होता है ।

2. Physical Efficiency Test (PET) / PST – CBT में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

3. Document Verification – जब आप PET/PST पास करने के बाद दस्तावेजों की जांच होती है।

4. Medical Examination – आखिरी में मेडिकल टेस्ट होता होता  इसे पास करने के बाद आपका फाइनल चयन होता है।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

CBT परीक्षा में ये चार विषय शामिल होते होते है :

  • General Science
  • Mathematics
  • General Awareness
  • General Intelligence & Reasoning

परीक्षा English, Hindi और 13 अन्य भाषाओं में ली जाती है।

हर विषय से 25 प्रश्न होते है:

  • General Science: 25
  • Mathematics: 25
  • General Awareness: 25
  • General Intelligence & Reasoning: 25

RRB Group D – वेतन और भत्ते

Level-1 पद पर चयन होने पर:

मूल वेतन: ₹18,000 दिया जाता है 

इसके अलावा आपको भत्ता दिया जाता है :

  • Dearness Allowance (DA)
  • House Rent Allowance (HRA)
  • Transport Allowance
  • Medical Benefits
  • Pension Benefits

रेलवे कर्मचारियों को casual leave, earned leave, medical facilities और pension scheme जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Railway RRB Group D Official Links

RRB Group D – (FAQs)

Q1: क्या मैं एक से ज्यादा जोन के लिए आवेदन कर सकता हूं?
नहीं, केवल एक जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने पर अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

Q2: क्या final-year छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। अंतिम तारीख तक जरूरी योग्यता आपके पास होनी चाहिए।

Q3: क्या महिलाओं को आयु में छूट मिलती है?
हां, सरकारी नियमों के अनुसार आयु और शुल्क में छूट मिलती है।

Q4: PWD उम्मीदवारों के लिए क्या सुविधा है?
उन्हें scribe की सुविधा, आयु में छूट और शुल्क में रियायत मिलती है।

Q5: अगर आवेदन रद्द हो जाए तो क्या सूचना मिलेगी?
हां, आपको सूचना दी जाएगी। समय होने पर आप सुधार करके दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

Q6: परीक्षा किन भाषाओं में होगी?
English, Hindi और 13 क्षेत्रीय भाषाएं: Bengali, Marathi, Tamil, Telugu, Gujarati, Kannada, Oriya, Punjabi, Assamese, Maithili, Konkani, Manipuri और Malayalam।

Conclusion – निष्कर्ष 

RRB Group D 2026 आपके लिए एक मजबूत करियर की शुरुआत कर सकती है। अगर आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच है, तो 2 मार्च 2026 से पहले आवेदन जरूर कर दे ।

आवेदन करने के बाद तैयारी शुरू करें और पूरे फोकस के साथ परीक्षा देने जाए । Indian Railways में नौकरी मिलने पर आपका करियर, अच्छा वेतन और कई सुविधाएं के साथ अच्छा हो जाता हैं।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment