RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Reserve Bank of India ने 16 फरवरी 2026 को rbi assistant recruitment 2026 notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 650 पदों पर असिस्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। 20 से 28 साल की उम्र के ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और rbi assistant recruitment 2026 last date 8 मार्च 2026 है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आवेदन कैसे करना है, योग्यता क्या है और परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा।

RBI Assistant 2026: एक नजर में

विवरणजानकारी
संस्था का नामReserve Bank of India (RBI)
पद का नामAssistant
कुल पदों की संख्या650
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख16 फरवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख8 मार्च 2026
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय
चयन प्रक्रियाPrelims, Mains, Language Proficiency Test
आधिकारिक वेबसाइटrbi.org.in

Rbi Assistant Recruitment 2026 in Hindi रिक्तियों का विवरण

RBI Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 650 पदों पर भर्ती होगी। ये पद अलग-अलग कैटेगरी और देशभर के RBI ऑफिस में बांटे गए हैं।

ऑफिसSCSTOBCEWSGEN/URकुल
अहमदाबाद0462820
बेंगलुरु03921024
भोपाल15032130
भुवनेश्वर3421818
चंडीगढ़5052820
चेन्नई1311252253
गुवाहाटी29731536
हैदराबाद2031511
जयपुर2121511
जम्मू0141410
कानपुर व लखनऊ1401152050
कोलकाता32022229
मुंबई5422524144249
नागपुर2511817
नई दिल्ली60643349
पटना3051817
तिरुवनंतपुरम001056
कुल110379958346650

मुंबई में सबसे ज्यादा 249 पद हैं, जबकि चेन्नई में 53 और कानपुर-लखनऊ में 50 पद निकाले गए हैं।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Expected Date महत्वपूर्ण तारीखें

rbi assistant recruitment 2026 expected date के अनुसार परीक्षाएं अप्रैल और जून में आयोजित हो सकती हैं।

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख8 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख8 मार्च 2026
Preliminary Exam11 अप्रैल 2026 (अनुमानित)
Mains Exam7 जून 2026 (अनुमानित)

योग्यता – Rbi Assistant Recruitment 2026 Eligibility

RBI Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए पास होना पर्याप्त है।
  • कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
  • जिस राज्य के ऑफिस के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता होनी चाहिए।
  • Ex-servicemen के लिए ग्रेजुएशन या मैट्रिक पास होना जरूरी है और कम से कम 15 साल की सेवा पूरी होनी चाहिए।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Age Limit

उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलती है, जिससे अधिकतम आयु 33 साल तक हो सकती है। OBC वर्ग को 3 साल की छूट दी जाती है और उनकी अधिकतम आयु 31 साल तक हो सकती है। PwD (General) उम्मीदवारों को 10 साल, PwD (OBC) को 13 साल और PwD (SC/ST) को 15 साल की आयु छूट मिलती है। Ex-Servicemen को उनकी सेवा अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाती है, जिसमें अधिकतम आयु 50 साल तक हो सकती है।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Fees आवेदन शुल्क

Rbi Assistant Recruitment 2026 Fees फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

कैटेगरीफीस
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen50 रुपये + 18 प्रतिशत GST = 59 रुपये
General/OBC/EWS450 रुपये + 18 प्रतिशत GST = 531 रुपये
RBI कर्मचारीकोई शुल्क नहीं

Rbi Assistant Recruitment 2026 Syllabus चयन प्रक्रिया

RBI Assistant Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। सबसे पहले Preliminary Exam आयोजित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में बैठ पाएंगे। प्रीलिम्स पास करने के बाद Main Examination देनी होगी और इसी के अंकों के आधार पर मेरिट तय की जाती है। मेन्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को Language Proficiency Test देना होगा, जिसमें संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान परखा जाएगा। अंत में Final Merit लिस्ट मेन्स परीक्षा और भाषा परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Syllabus – Download

Rbi Assistant Recruitment 2026 Exam Date से पहले एग्जाम पैटर्न

Preliminary Exam Pattern

प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं, और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं, जबकि खाली छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटे जाते।

SectionQuestionsMarksTime
English Language303060 Minutes (Total)
Reasoning Ability3535
Numerical Ability3535

Main Exam Pattern

मेन्स परीक्षा 200 अंकों की होती है और 120 मिनट का समय दिया जाता है। मेन्स में भी हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

SectionQuestionsMarks
Reasoning4040
Numerical Ability4040
English Language4040
General Awareness4040
Computer Knowledge2020
Total180200

Rbi Assistant Recruitment 2026 Salary स्ट्रक्चर

RBI Assistant की शुरुआती बेसिक सैलरी 29,000 रुपये प्रति माह है। शुरुआत में ग्रॉस सैलरी लगभग 58,514 रुपये प्रति माह बनती है, जिसमें HRA शामिल नहीं है। Pay Scale 29,000 रुपये से 78,640 रुपये तक है। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल और ट्रांसपोर्ट जैसे भत्ते अलग से मिलते हैं। समय के साथ प्रमोशन और वेतन वृद्धि के जरिए सैलरी बढ़ती रहती है।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Apply Online – ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • Step 1: RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • Step 2: Opportunities सेक्शन में जाकर Current Vacancies पर क्लिक करें।
  • Step 3: RBI Assistant Notification 2026 के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 4: नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • Step 5: फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • Step 6: एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • Step 7: फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Direct Link: https://ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/

तैयारी के टिप्स

  • पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छे से समझें।
  • रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें, खासकर बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी खबरें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
  • नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
  • कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें।
  • समय प्रबंधन पर काम करें।
  • English और Reasoning में अपनी स्पीड बेहतर बनाएं।

Rbi Assistant Recruitment 2026 Pdf – FAQs

Q1. क्या RBI Assistant एक परमानेंट जॉब है?

हां, यह एक सरकारी स्थायी नौकरी है जिसमें जॉब सिक्योरिटी और अच्छी सैलरी मिलती है।

Q2. क्या RBI Assistant Exam को पास करना मुश्किल है?

सही रणनीति और नियमित तैयारी से यह परीक्षा पास की जा सकती है।

Q3. क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?

नहीं, इसके लिए ग्रेजुएशन जरूरी है।

Q4. एग्जाम किस मोड में होगा?

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी।

Q5. क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग है?

हां, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment