MMRDA Recruitment 2026: 235 पदों पर भर्ती AE, JE और अन्य पोस्ट के लिए अभी आवेदन करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप Maharashtra में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो Mumbai Metropolitan Region Development Authority यानी MMRDA ने साल 2026 की बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MMRDA Recruitment 2026 के तहत कुल 235 पद भरे जाएंगे। इनमें Assistant Engineer, Junior Engineer, Deputy Planner और कई अन्य पद शामिल हैं।

अच्छी बात यह है कि mmrda recruitment apply online प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 मार्च 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसलिए समय बर्बाद न करें, नीचे दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें और समय पर आवेदन करें।

MMRDA Recruitment 2026 एक नज़र में जरूरी जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाMumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 1/2026/187
कुल पद235
आवेदन शुरू18 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
आवेदन प्रकारOnline
आधिकारिक वेबसाइटmmrda.maharashtra.gov.in

MMRDA Vacancy 2026 कौन-कौन से पद हैं?

MMRDA vacancy 2026 में इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग दोनों तरह के पद शामिल हैं। कुल 235 पदों में से 113 पद इंजीनियरिंग के हैं और 122 पद अन्य विभागों के लिए रखे गए हैं। Mumbai Metro से जुड़े इन पदों पर काम करना सिर्फ नौकरी नहीं है, बल्कि शहर के विकास का हिस्सा बनना है।

पद का नामकुल पद
AE Class-2 / Junior Engineer (Civil)82
Surveyor31
Deputy Accountant33
Deputy Planner21
AE Class-2 / JE (Electrical)16
Shorthand Typist10
Assistant Social Development Officer07
Assistant Engineer Class-1 (Civil)07
Assistant Land & Property Manager04
Assistant Legal Officer04
AE Class-2 / JE (Railway)04
AE Class-2 / JE (Signal & Telecom)02
Computer Technician02
Horticulture Assistant02
AE Class-1 (Railway)01
AE Class-1 (Signal & Telecom)01
कुल235

शैक्षणिक योग्यता किसके लिए क्या चाहिए?

MMRDA ने हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की है। 

पद का नामक्या पढ़े हो?
Assistant Engineer Class-1 (Civil / Railway / S&T)Engineering Degree + 5 साल का काम का अनुभव भी चाहिए
Deputy PlannerPlanning में Degree काफी है
Assistant Land & Property Managerकोई भी Degree चलेगी
AE Class-2 / Junior Engineer (Civil / Railway / Electrical / S&T)Engineering में Diploma या Degree होना चाहिए
Assistant Social Development OfficerDegree है तो आवेदन कर सकते हैं
Assistant Legal OfficerLLB वाले apply करें
Horticulture AssistantHorticulture में Degree या Diploma
Deputy AccountantB.Com किया है तो यह पद आपके लिए है
Shorthand TypistSSC के साथ Shorthand और Typing आनी चाहिए
SurveyorSSC + Surveyor Course
Computer TechnicianSSC के साथ ITI किया हो

आयु सीमा और छूट MMRDA Recruitment Rules के अनुसार

mmrda recruitment rules के मुताबिक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वर्गआयु में छूट
OBC / Backward Classes / EWS / Orphans+5 साल (Max 43 वर्ष तक)
खिलाड़ी (Sportspersons)+5 साल (Max 43 वर्ष तक)
दिव्यांग / PwBD+7 साल (Max 45 वर्ष तक)
Ex-Servicemenसेवा के वर्षों + 3 साल अतिरिक्त
दिव्यांग Ex-ServicemenMax 45 वर्ष तक
पार्ट-टाइम सरकारी कर्मचारी (Graduate)Max 55 वर्ष तक

MMRDA Recruitment 2026 Notification Pdf – Click Here

वेतनमान कितनी मिलेगी सैलरी?

यह भर्ती वेतन के मामले में भी काफी अच्छी है। MMRDA vacancy के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,77,500 प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

Assistant Engineer Class-1 और Deputy Planner जैसे वरिष्ठ पदों पर सैलरी ज्यादा होगी। वहीं तकनीकी और सहायक पदों पर शुरुआती वेतनमान लागू होगा। इसके अलावा सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं अलग से मिलेंगी।

MMRDA Recruitment 2026 Application Fee

CategoryFee
General / OBC₹1,000/-
SC / ST₹100/-
EWS₹500/-

Mumbai Metro Recruitment 2026 Apply Online Step-by-Step प्रक्रिया

mumbai metro recruitment 2026 apply online करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:

  • MMRDA की वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर क्लिक करके जाएं।
  • यहा “Recruitment” सेक्शन में Advt No. 1/2026/187 खोजें।
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और Mobile Number से Registration करें।
  • Login करके Application Form भरें Personal Details, Educational Qualification और Category सही भरें।
  • इसके बाद Application Fee का Online Payment करें।
  • सारी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें, फिर Form Submit करें।
  • Submit किए गए आवेदन का Printout या Screenshot जरूर सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज क्या-क्या चाहिए?

आवेदन करते समय ये दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • 10वीं / 12वीं की Marksheet
  • Degree / Diploma Certificate
  • Caste Certificate (यदि लागू हो)
  • Domicile Certificate
  • Experience Certificate (जहां जरूरी हो)
  • Passport Size Photo और Signature (Scanned)

चयन प्रक्रिया कैसे होगा Selection?

mumbai metro recruitment 2026 में चयन तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा, जिसमें Technical Knowledge और General Aptitude से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके बाद जहां जरूरी होगा वहां Skill Test या Trade Test लिया जाएगा। अंत में सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच यानी Document Verification के बाद Final Merit List तैयार की जाएगी।

MMRDA Recruitment 2026 Official Website कहां करें Apply?

कई लोग गलती से फर्जी वेबसाइट पर आवेदन कर देते हैं। mmrda recruitment 2026 official website सिर्फ एक है mmrda.maharashtra.gov.in।

यही पर Notification PDF, Application Form और सभी जरूरी अपडेट मिलेंगे। किसी अन्य वेबसाइट से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जानकारी कहीं से भी ले सकते हैं, लेकिन आवेदन हमेशा official site से ही करें।

MMRDA के बारे में थोड़ा जान लें

Mumbai Metropolitan Region Development Authority यानी MMRDA Maharashtra की एक प्रमुख सरकारी संस्था है। यह मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट संभालती है।

Mumbai Metro, सड़कों, पुलों और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े काम इसी संस्था के अंतर्गत आते हैं। यहां नौकरी करना मतलब शहर के विकास में सीधा योगदान देना।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. MMRDA Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 235 पद हैं, जिनमें इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग दोनों शामिल हैं।

Q2. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
20 मार्च 2026 आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख है।

Q3. क्या मैं ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

Q4. आवेदन के लिए कौन-सी वेबसाइट पर जाएँ?
सिर्फ mmrda.maharashtra.gov.in यही आधिकारिक वेबसाइट है।

Q5. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?
CBT, Skill/Trade Test और Document Verification कुल तीन चरण हैं।

निष्कर्ष

MMRDA Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है जो Engineering, Planning, Law, Commerce या अन्य क्षेत्रों में Maharashtra सरकार के साथ काम करना चाहते हैं। 235 पद, अच्छा वेतन और सरकारी नौकरी की स्थिरता ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता।

अभी mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं, Notification डाउनलोड करें, अपनी योग्यता जांचें और 20 मार्च 2026 से पहले आवेदन जरूर कर दें। देर करने से मौका हाथ से निकल सकता है।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment