Indian Air Force Non Combatant Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप 10वीं पास हैं और देश सेवा करने का सपना देखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। Indian Air Force Non Combatant Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

इंडियन एयर फोर्स ने Intake 02/2026 के तहत अग्निपथ योजना में Agniveervayu (Non-Combatant) पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो युवा एयर फोर्स में सपोर्ट रोल में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है।

इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 4 मार्च 2026 कर दी है, इसलिए पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें और समय पर आवेदन करें।

Indian Air Force Non Combatant Vacancy 2026 – एक नज़र में

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाIndian Air Force (IAF)
पद का नामAgniveervayu (Non-Combatant)
इनटेक02/2026
आवेदन मोडऑफलाइन (पोस्ट / ड्रॉप बॉक्स)
आवेदन शुरू06 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख4 मार्च 2026
योग्यता10वीं पास, अविवाहित पुरुष
आयु सीमा17.5 से 21 वर्ष
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
आधिकारिक वेबसाइटagnipathvayu.cdac.in

IAF Non Combatant Recruitment 2026 Form – महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी07 फरवरी 2026
आवेदन शुरू06 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 मार्च 2026
परीक्षा तिथिबाद में सूचित की जाएगी
Admit Cardआधिकारिक वेबसाइट पर

IAF Agniveer Vayu Non Combatant Recruitment 2026 – क्या है यह भर्ती?

iaf agniveer vayu non combatant recruitment 2026 अग्निपथ योजना के तहत निकाली गई भर्ती है। इस योजना में चुने गए युवाओं को 4 साल के लिए एयर फोर्स में सेवा करने का मौका मिलता है। यह लड़ाकू पद नहीं होते, बल्कि सपोर्ट से जुड़े कार्य होते हैं, जैसे Hospitality और Housekeeping।

इस भर्ती में दो मुख्य स्ट्रीम शामिल हैं:

पदस्ट्रीमकार्य
Agniveervayu (Non-Combatant)Hospitalityखाना बनाना, किचन संभालना, सर्विस से जुड़े काम
Agniveervayu (Non-Combatant)Housekeepingसफाई, बागवानी, रखरखाव, दर्जी का काम, हेयरकटिंग

IAF Non Combatant Recruitment 2026 – योग्यता (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

iaf agniveer non combatant recruitment 2026 के लिए जरूरी शर्तें इस प्रकार हैं:

  • शिक्षा: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना जरूरी है।
  • लिंग और वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: जन्म तिथि 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल)।
  • नागरिकता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

मानकन्यूनतम आवश्यकता
ऊँचाई (Height)152.5 cm
वजन (Weight)ऊँचाई और आयु के अनुसार
सीना (Chest)कम से कम 5 cm का फैलाव
सुनने की क्षमता6 मीटर दूरी से हल्की आवाज सुन सकें
दाँतकम से कम 14 Dental Points और मसूड़े स्वस्थ

Read Also:Bank of Baroda Peon Admit Card 2026

Air Force Non Combatant Recruitment 2026 Form – आवेदन कैसे करें?

air force non combatant recruitment 2026 form की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। ऑनलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  2. “Agniveervayu Non-Combatant” सेक्शन खोलें।
  3. Application Form PDF download करें और साफ प्रिंट निकालें।
  4. फॉर्म को BLOCK CAPITALS में साफ-साफ भरें, कहीं भी कटिंग या ओवरराइटिंग न करें।
  5. हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगाएं। ध्यान रखें कि फोटो में आपके हाथ में काली स्लेट हो जिस पर सफेद चॉक से आपका नाम और फोटो की तारीख लिखी हो।
  6. जरूरी दस्तावेजों की self-attested कॉपी साथ लगाएं।
  7. भरा हुआ फॉर्म एक लिफाफे में बंद करके सही पता लिखें।
  8. सामान्य डाक या Speed Post से निर्धारित Air Force Station पर भेजें।
  9. केवल एक ही स्थान पर आवेदन भेजें। एक से ज्यादा आवेदन भेजने पर फॉर्म रद्द हो जाएगा।

Air Force Non Combatant Recruitment 2026 PDF – नोटिफिकेशन कहाँ से डाउनलोड करें?

air force non combatant recruitment 2026 pdf डाउनलोड करने के लिए IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

Notification या Upcoming Recruitment सेक्शन में Intake 02/2026 का पूरा नोटिफिकेशन उपलब्ध है। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही PDF डाउनलोड करें और किसी अन्य लिंक पर भरोसा न करें।

IAF Agniveer Non Combatant Selection Process 2026 – चयन कैसे होगा?

Indian Air Force non combatant vacancy 2026 में चयन चार चरणों में किया जाएगा:

  1. Written Test
  2. Physical Fitness Test (PFT)
  3. Stream Suitability Test
  4. Medical Examination

IAF Agniveer Non-Combatant 2026 – Exam Pattern

IAF Agniveer Non-Combatant परीक्षा ऑफलाइन (Pen & Paper) मोड में आयोजित की जाएगी और यह उसी Applied Air Force Station पर होगी जहाँ उम्मीदवार ने आवेदन किया है।

परीक्षा की कुल समय अवधि 30 मिनट होगी। सभी प्रश्न Objective (MCQ) प्रकार के होंगे। पेपर में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक भी 30 होंगे। इस परीक्षा में Negative Marking नहीं है। पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10 अंक (Aggregate) प्राप्त करना अनिवार्य है।

विषयवार वितरण

विषयप्रश्नअंकस्तर
General Science1010Class 10 CBSE
General English1010Class 10 CBSE
General Knowledge1010Class 10 CBSE
कुल3030

Agniveer Non Combatant Salary 2026 – कितनी मिलेगी वेतन ?

iaf non combatant recruitment 2026 के तहत वेतन इस प्रकार होता है 4 साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीर को लगभग ₹10.04 लाख का टैक्स-फ्री सेवा निधि पैकेज मिलता है।

इसके साथ ही सेवा के दौरान ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर भी दिया जाता है जिसमें सैनिक को अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना पड़ता। वेतन के अलावा जोखिम और कठिनाई भत्ता, ड्रेस भत्ता तथा यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

सेवा समाप्त होने पर Indian Air Force की ओर से एक आधिकारिक स्किल सर्टिफिकेट दिया जाता है जो आगे की नौकरी या व्यवसाय में काम आता है। इसके अलावा जो अग्निवीर अपनी सेवा के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, उन्हें IAF में स्थायी नौकरी का मौका भी मिल सकता है।

वर्षमासिक पैकेजइन-हैंड वेतन
पहला वर्ष₹30,000₹21,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000

Iaf Non Combatant Recruitment 2026 Notification Pdf – Download Here

IAF Non Combatant Recruitment 2026 Form – ज़रूरी बातें जो ध्यान रखें

iaf non combatant recruitment 2026 form भरते समय कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। सबसे पहले स्ट्रीम सोच-समझकर चुनें, यानी Hospitality या Housekeeping में से वही विकल्प चुनें जो आपके लिए सही हो।

फॉर्म भरते समय कहीं भी कटिंग या ओवरराइटिंग न करें, सारी जानकारी साफ और स्पष्ट लिखें। पोस्टल कार्ड पर ₹10 का डाक टिकट लगाना न भूलें।

सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी self-attested होनी चाहिए। किसी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित और पारदर्शी है। साथ ही यह भी याद रखें कि पोस्टिंग देश के किसी भी स्थान पर हो सकती है।

Indian Air Force पर भर्ती – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Indian Air Force Non Combatant Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
केवल 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जो आयु और मेडिकल मानकों को पूरा करते हों।

Q2. क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं, यह अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा है। अच्छे प्रदर्शन पर स्थायी नामांकन का मौका मिल सकता है।

Q3. Air force non combatant form pdf download कहाँ से करें?
आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से।

Q4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
पहले 23 फरवरी 2026 थी लेकिन अब बढ़ 4 मार्च 2026 हो गई है ।

Q5. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, यह भर्ती पूरी तरह निःशुल्क है।

IAF Non Combatant Recruitment 2026 – निष्कर्ष

Indian air force non combatant vacancy 2026 उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो एयर फोर्स की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अग्निपथ योजना के माध्यम से 4 साल की सेवा के साथ सैलरी, बीमा, सेवा निधि और एक मजबूत करियर की शुरुआत का मौका मिलता है।

अगर आप योग्य हैं तो देर न करें। air force recruitment के तहत air force non combatant recruitment 2026 form आज ही डाउनलोड करें, सही तरीके से भरें और समय पर भेजें। indian air force में सेवा करना गर्व की बात है और यह अवसर बार-बार नहीं मिलता।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment