हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा अवसर दिया है। HPSC PGT Recruitment 2026 के तहत कुल 1672 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अगर आप हरियाणा में स्थायी सरकारी शिक्षक के तौर पर अपना करियर शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह नौकरी पाने का अच्छा मौका है। आइए HPSC PGT Recruitment 2026 notification की पूरी जानकारी समझते हैं।
HPSC PGT Recruitment 2026 Notification – मुख्य विवरण
फरवरी 2026 में HPSC ने आधिकारिक रूप से HPSC PGT recruitment 2026 notification जारी किया है। यह भर्ती Advertisement No. 23/2026 के तहत निकाली गई है। इसमें Rest of Haryana Cadre और Mewat Cadre दोनों के लिए कुल 1672 पद शामिल हैं।
यह नौकरी खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री है और जो सरकारी नौकरी की तैयारी पहले की सालों से कर रहे हैं।
HPSC PGT recruitment 2026 notification के अनुसार योग्य अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HPSC PGT recruitment 2026 pdf आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे डायरेक्ट लिंक प्रवाइड किया है जिसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
HPSC PGT Recruitment 2026 एक नज़र में देखें
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | Haryana Public Service Commission (HPSC) |
| पद का नाम | Post Graduate Teacher (PGT) – Computer Science |
| विज्ञापन संख्या | Advt. No. 23/2026 |
| कुल पद | 1672 |
| आवेदन शुरू | 16 February 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 9 March 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| Official Website | hpsc.gov.in |
Hpsc Pgt Exam Date 2026 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
| महत्वपूर्ण तारीखें | विवरण |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 5 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 9 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आयु की गणना की तारीख | 9 मार्च 2026 |
| परीक्षा तारीख | जल्द घोषित की जाएगी |
HPSC PGT Vacancy 2026 पद की संख्या
इस भर्ती में कुल 1672 HPSC PGT vacancy 2026 घोषित की गई हैं। ये सभी पद कंप्यूटर साइंस विषय के लिए हैं।
पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है जैसे General, SC, BC-A, BC-B, EWS, ESM और PwBD। महिला उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी लागू है। विकलांग उम्मीदवारों को भी हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
HPSC PGT Recruitment 2026 Qualification – शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
आप लोगों के पास नीचे जो डिग्री दी है उन मेसे कोई भी आपके पास हो :
- M.Sc. कंप्यूटर साइंस (नियमित दो वर्षीय कोर्स)
- MCA (नियमित तीन वर्षीय कोर्स)
- BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / IT (नियमित कोर्स)
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। SC और PwBD वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है, यानी उन्हें 50 प्रतिशत अंक चाहिए।
भाषा योग्यता
उम्मीदवार ने मैट्रिक या 10+2 या BA स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पास किया होना चाहिए।
शिक्षक पात्रता
HTET या STET में PGT स्तर पर योग्यता प्राप्त होना अनिवार्य है।
Hpsc Pgt Recruitment आयु सीमा
HPSC PGT recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 9 मार्च 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी। सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC और BC वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि PwD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ मिलेगा। hpsc pgt vacancy age relaxation हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार लागू की जाएगी।
HPSC PGT Selection Process – चयन प्रक्रिया
HPSC PGT selection process तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले Screening Test लिया जाता है, जो 100 अंकों का होता है। इसमें General Knowledge, Reasoning और Language से प्रश्न पूछे जाते हैं और आगे की प्रक्रिया में जाने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है।
इसके बाद Subject Knowledge Test होता है, जो कंप्यूटर साइंस विषय पर आधारित 150 अंकों की परीक्षा है। इसकी अवधि 3 घंटे होती है और इसका वेटेज 87.5 प्रतिशत निर्धारित है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Interview या Viva के लिए बुलाया जाता है, जिसका वेटेज 12.5 प्रतिशत है। अंतिम मेरिट लिस्ट Subject Knowledge Test और Interview में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाती है।
Haryana Pgt Salary – वेतन संरचना
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को मजबूत और स्थिर वेतन मिलता है। haryana pgt salary ₹47,600 से शुरू होकर ₹1,51,100 तक जाती है। यह एक Group B पद है, इसलिए इसमें अच्छी सैलरी के साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
बेसिक पे के अलावा Dearness Allowance, House Rent Allowance, Travel Allowance और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं, जिन्हें समय-समय पर सरकार अपडेट करती रहती है।
HPSC PGT Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
HPSC PGT recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- General और EWS: ₹1,000
- SC और BC: ₹500
- PwD: कोई शुल्क नहीं
HPSC PGT Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- दोस्तों ये HPSC की वेबसाइट https://hpsc.gov.in/ क्लिक करे ।
- अब आपको वेबसाईट ओपन है होमपेज पर Online Application लिंक पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरें।
- अपनी योग्यता का पूरा विवरण ऐप्लकैशन फॉर्म मे भरे ।
- जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांच लें क्योंकि सबमिट करने के बाद कोई बदलाव नहीं हो सकता है।
- अब आपका फॉर्म कम्प्लीट है सेव पर क्लिक करके डाउनलोड कर ले
HPSC PGT Recruitment 2026 के लिए तैयारी के सुझाव
HPSC PGT selection process में सफल होने के लिए सही दिशा में और लगातार तैयारी करना बहुत जरूरी है। General Knowledge और Reasoning का नियमित अभ्यास करें ताकि आपकी पकड़ मजबूत हो सके। कंप्यूटर साइंस के मुख्य विषयों को गहराई से समझें और केवल रटने के बजाय कॉन्सेप्ट साफ रखें। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ बनाएं क्योंकि भाषा से जुड़े प्रश्न भी महत्वपूर्ण होते हैं।
पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ में आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ-साथ समय प्रबंधन का अभ्यास भी करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की घबराहट या समय की कमी महसूस न हो।
Read Also: hpsc pgt previous year question paper – Pdf Download
HPSC PGT Recruitment 2026 – FAQs
Q.क्या मैं B.Tech IT से HPSC PGT recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकता हूं?
हां, यदि आपके कम से कम 55 प्रतिशत अंक हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
Q.क्या HTET या STET अनिवार्य है?
हां, PGT स्तर पर HTET या STET पास होना जरूरी है।
Q.haryana pgt salary in hand कितना होता है?
यह लगभग ₹60,000 से ₹1,20,000 तक हो सकता है, जो भत्तों और पोस्टिंग पर निर्भर करता है।
Q.क्या आयु में छूट मिलती है?
हां, SC, BC, EWS और PwBD वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।














