DTIDC Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह नौकरी आपके लिए है। Delhi Transport Infrastructure Development Corporation (DTIDC) ने Data Entry Operator (DEO) के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 3 पद हैं और ये संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भर्ती निकाली हैं। अगर आप ग्रेजुएट हैं और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान आपके पास हैं, तो यह आपके लिए इस नौकरी का बढ़िया अवसर है। इस भर्ती के ऑफलाइन फॉर्म 9 फरवरी 2026 से सुरू होकर 18 फरवरी 2026 के शाम 6 बजे तक भरे जाएंगे
DTIDC क्या है?
DTIDC दिल्ली सरकार के तहत काम करने वाली एक अहम संस्था है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी। इसका मुख्य काम दिल्ली के इंटरस्टेट बस टर्मिनल (ISBT) का संचालन और उनमें सुधार करना है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है।

यह भर्ती आपके लिए क्यों अच्छी है?
आज के समय में सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है। लेकिन DTIDC की यह भर्ती प्रक्रिया काफी सरल है।
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- कोई जटिल ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं
- बस सही तरीके से फॉर्म और दस्तावेज भेजने हैं
इसके अलावा, आपको दिल्ली भारत की राजधानी मे काम का मौका मिलेगा।
DTIDC Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी
संस्था का नाम: Delhi Transport Infrastructure Development Corporation Limited (DTIDC)
पद का नाम: Data Entry Operator (DEO)
कुल पद: 3
नियुक्ति प्रकार: संविदा आधार (Contract Basis)
आवेदन का तरीका: ऑफलाइन
आवेदन शुरू: 9 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 18 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
DTIDC Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तारीखें
| घटना | तारीख |
| भर्ती अधिसूचना जारी | 9 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 9 फरवरी 2026 |
| ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 18 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे) |
| आयु की गणना की तारीख | 9 फरवरी 2026 |
| स्किल टेस्ट (संभावित) | अप्रैल-मई 2026 |
| इंटरव्यू (संभावित) | मई-जून 2026 |
DTIDC वेतन और अन्य लाभ
अगर आप Data Entry Operator के पद पर चुने जाते हैं, तो आपको यह वेतन मिलेगा:
- मूल वेतन: ₹25,500 प्रति माह
- महंगाई भत्ता (DA): नियमों के अनुसार
- कुल मासिक आय: लगभग ₹26,000 से 27,000 (DA सहित)
यह नियुक्ति आमतौर पर एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होती है। जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
DTIDC Recruitment 2026 – Eligibility Criteria
शैक्षणिक योग्यता
आपका किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आपकी स्ट्रीम कोई भी डिग्री शामिल हो सकती है – BA, BSc, BCom आदि।
कंप्यूटर योग्यता
कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। सिर्फ बेसिक कंप्यूटर जानकारी जरूरी है।
टाइपिंग स्पीड
- अंग्रेजी: 35 शब्द प्रति मिनट
- हिंदी: 30 शब्द प्रति मिनट
कंप्यूटर स्किल्स
- MS Office (Word, Excel) की जानकारी
- PowerPoint चलाना आता हो
- इंटरनेट और ईमेल का सामान्य ज्ञान
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की समझ
कार्य अनुभव
कम से कम 2 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है। जैसे:
- डेटा एंट्री
- क्लेरिकल काम
- ऑफिस से जुड़ा कार्य
DTIDC Recruitment 2026 – आयु सीमा
सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 9 फरवरी 2026 के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्ग को आयु में छूट
| श्रेणी | आयु छूट | अधिकतम आयु |
| SC/ST | 5 वर्ष | 40 वर्ष |
| OBC | 3 वर्ष | 38 वर्ष |
| महिलाएं (सामान्य) | 5 वर्ष | 40 वर्ष |
| दिव्यांग (PWD) | 10 वर्ष | 45 वर्ष |
| पूर्व सैनिक | सरकारी नियमों के अनुसार | अलग-अलग |
विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को भी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाती है।
DTIDC Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग – आवेदन और दस्तावेज जांच के आधार पर।
- इंटरव्यू – केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए।
- फाइनल चयन – मेरिट और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर।
DTIDC आवेदन कैसे करें? (Step by Step)
- सबसे पहले आपलोग आधिकारिक नोटिफिकेशन (PDF) डाउनलोड करें जिसका लिंक मैंने नीचे दिया है फिर ध्यान से पढ़ें।
- दिए गए फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरें।
- जरूरी दस्तावेजों की self-attested कॉपी साथ लगाएं।
- नोटिफिकेशन में दिए पते पर अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भेज दें।
डाक में देरी से बचने के लिए समय से पहले फॉर्म करें।
DTIDC जरूरी सावधानियां
- कोई आवेदन शुल्क नहीं – यह भर्ती पूरी तरह निःशुल्क है।
- दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करें – बिना साइन किए दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
- सिर्फ ऑफलाइन आवेदन – ईमेल या ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
- कार्यालय समय – शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहता है।
- समय कम है – केवल 10 दिन का समय (9 से 18 फरवरी)। जल्द आवेदन करें।
क्या आप तैयार हैं?
अगर आप सभी योग्यताएं पूरी करते हैं, तो यह मौका आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दिल्ली में काम करने का अवसर, ठीक-ठाक वेतन और भविष्य में आगे बढ़ने की संभावना—सब कुछ एक ही भर्ती में मिल रहा है।
ध्यान रखें, आवेदन 18 फरवरी शाम 6 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। इसलिए देर न करें, आज ही तैयारी शुरू करें।
अपने दोस्तों और परिवार के साथ यह जानकारी जरूर शेयर करें।
DTIDC Recruitment 2026 Official Links
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q: क्या महिलाओं को कोई फायदा मिलता है?
A: हां, महिलाओं को आयु में 5 साल की छूट मिलती है। वे 40 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं।
Q: अगर मेरी टाइपिंग स्पीड 35 WPM नहीं है तो?
A: यह जरूरी शर्त है। अगर आप इसे पूरा नहीं करते, तो चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
Q: क्या मैं किसी और के जरिए आवेदन भेज सकता हूं?
A: नहीं, आवेदन सीधे आपको ही भेजना चाहिए।
Q: अगर आवेदन 19 फरवरी को पहुंचे तो?
A: आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। अंतिम समय 18 फरवरी शाम 6 बजे तक है।
Q: क्या कॉन्ट्रैक्ट के बाद नौकरी पक्की हो सकती है?
A: यह DTIDC की नीति पर निर्भर करता है। प्रदर्शन के आधार पर मौका मिल सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है।









