CSIR-CCMB Recruitment 2026: 80 पदों पर मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

CSIR-CCMB Recruitment 2026: अगर आप साइंस फील्ड में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये नौकरी अच्छी आई है। (CSIR-CCMB), हैदराबाद ने इसी साल 2026 के लिए 80 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आप सभी युवाओं के लिए है जो रिसर्च या टेक्निकल लाइन में पढ़ाई करके आगे बढ़ना चाहते हैं।

CSIR-CCMB देश की जानी मानी रिसर्च लैब्स में से एक है। यहां बायोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में गहराई से खोज होता है। यहां नौकरी मिलना सिर्फ एक जॉब नहीं बल्कि अपने करियर को सही दिशा मे ले जाना होता है। साथ ही, आपको देश की साइंटिफिक प्रोग्रेस में योगदान देने का भी अवसर मिलता है। तो आइए इसके बारे मे सब कुछ जानते है ।

CSIR-CCMB क्या है और क्यों खास है?

CSIR-CCMB भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली जानी मानी संस्था है। यह Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) का हिस्सा है। हैदराबाद में स्थित यह संस्थान सेल्युलर और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की रिसर्च के लिए इसको देश विदेश में जाना जाता है।

यहां वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी डिजीज बायोलॉजी, जेनोमिक्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करते हैं। यही कारण है कि यहां नौकरी मिलना किसी भी साइंस स्टूडेंट के लिए बड़ी बात मानी जाती है।

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – एक नजर में

भर्ती विवरणजानकारी
संस्था का नामCSIR-Centre for Cellular and Molecular Biology (CCMB)
पद का नामTechnician (1), Technical Assistant, Technical Officer
कुल पद80 (Technician-50, Technical Assistant-25, Technical Officer-5)
शैक्षिक योग्यता10वीं+ITI से लेकर M.Sc./B.Tech तक (पद के अनुसार)
आयु सीमा18 से 28-30 वर्ष (पद के अनुसार)
वेतन₹39,545 से ₹90,100 प्रति माह
आवेदन शुरू27 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि2 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)
चयन प्रक्रियास्क्रीनिंग + ट्रेड टेस्ट + लिखित परीक्षा
आवेदन का तरीकाऑनलाइन + हार्ड कॉपी डाक से
ऑफिशियल वेबसाइटwww.ccmb.res.in
आवेदन पोर्टलrecruitment-staff.ccmb.res.in

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती के तहत कुल 80 पद भरे जाएंगे। ये दो अलग-अलग विज्ञापन नंबर के तहत जारी किए गए हैं:

Advertisement No. 01/2026

  • Technician (1) – 50 पद भरे जाएंगे 

Advertisement No. 02/2026

  • Technical Assistant – 25 पद 
  • Technical Officer – 5 पद

आप लोगों का चयन होने पर इन पदों पर अलग-अलग विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। चाहे आप लैब में काम करना पसंद करते हों या ऑफिस से जुड़ा काम, आपके पास दोनों तरह के अवसर होते है।

पद का नामकुल पदएडवर्टाइजमेंट नंबर
Technician (1)50Advt. 01/2026
Technical Assistant25Advt. 02/2026
Technical Officer5Advt. 02/2026
कुल80

CSIR-CCMB Recruitment 2026 Date to Apply

नीचे मैंने टेबल मे आपके तारीख को समझाया है इन तारीखों को देखो फिर फॉर्म भर दे:

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू27 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख23 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख2 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)

CSIR-CCMB Recruitment 2026 Qualification

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की जाती है।

Technician (1) के लिए

इनमें से कोई एक योग्यता जरूरी है:

  • 10वीं/SSC साइंस विषयों के साथ (कम से कम 55% अंक) + ITI या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट
  • 10वीं पास + 2 साल का अप्रेंटिस मे अनुभव माँगा जाता है 
  • 10वीं पास + 3 साल का संबंधित अनुभव (जैसे लैब असिस्टेंट, एनिमल हैंडलिंग, नर्स/ANM, फार्मेसी, फूड प्रोडक्शन, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राइवर-कम-मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि) आपके पास होना चाहिए 

Technical Assistant के लिए

  • इसमे आपके पास विषय में B.Sc. (Molecular Biology, Biochemistry, Microbiology, Biotechnology, Bioinformatics, Biomedical, Hospitality) कम से कम 60% अंकों के साथ + 1 साल का अनुभव होना जरूरी है
    या
  • आपके पास विषय में डिप्लोमा + अनुभव होना चाहिए 

Technical Officer के लिए

  • आपके विषय में M.Sc. (Biotechnology, Zoology, Life Sciences, Bioinformatics, Agriculture, Botany, Hospitality) कम से कम 55% अंकों के साथ पास होना चाहिए
    या
  • B.E./B.Tech संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में 55% अंकों के साथ पास होना चाहिए 

साथ में पोस्ट कोड के अनुसार 1 से 3 साल का आपके पास अनुभव होना जरूरी है।

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – उम्र सीमा

उम्र की गणना 23 फरवरी 2026 के आधार पर होगी:

  • Technician (1): अधिकतम 28 वर्ष
  • Technical Assistant: अधिकतम 28 वर्ष
  • Technical Officer: अधिकतम 30 वर्ष

न्यूनतम आयु सभी पदों के लिए 18 वर्ष है। SC/ST/OBC/PwD और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – सैलरी कितनी मिलेगी?

CSIR-CCMB में चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह वेतन और भत्ते मिलेंगे।

पदपे मैट्रिक्स लेवलकुल वेतन (लगभग)
Technician (1)Level-02₹39,545/-
Technical AssistantLevel-06₹72,240/-
Technical OfficerLevel-07₹90,100/-

इसके अलावा DA, HRA और TA जैसे भत्ते भी मिलेंगे। अगर आपको CSIR के क्वार्टर में रहने की सुविधा मिलती है, तो HRA नहीं मिलेगा।

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी:

स्क्रीनिंग – सबसे पहले आपके शैक्षिक रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ट्रेड टेस्ट – मान आप शॉर्टलिस्ट मे शामिल हो गए अब आपको प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट देना होगा। इसमें आपके काम से जुड़ी जानकारी और अभी तक आप ने क्या क्या किया की जांच की जाती है।

लिखित परीक्षा – अब आप ट्रेड टेस्ट पास कर चुके है आपको लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें तीन पेपर होते है 

  • Paper-I: General Aptitude
  • Paper-II: General Subject/Trade Knowledge
  • Paper-III: Specific Subject Knowledge

फाइनल मेरिट लिस्ट Paper-II और Paper-III के अंकों के आधार पर बनाई जाती है।

CSIR-CCMB Recruitment 2026 – एप्लीकेशन फीस

  • फीस: ₹500/-
  • पेमेंट मोड: State Bank Collect (ऑनलाइन)
  • फीस नॉन-रिफंडेबल है

पेमेंट के बाद मिलने वाला UTR नंबर फॉर्म में भरना होगा और ई-रिसिप्ट फॉर्म मे अपलोड करनी होगी तब जाकर फोर्म सबमिट होगा 

CSIR-CCMB Recruitment 2026 Apply Online (स्टेप बाय स्टेप)

  • CSIR-CCMB की ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं और “Careers/Recruitment” सेक्शन खोलें।
  • “New Registration” पर क्लिक करें और वैध ईमेल आईडी से रजिस्टर करें। आपको Registration ID और Password मिलेगा।
  • लॉगिन करके अपनी पर्सनल जानकारी, पढ़ाई और अनुभव की पूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म ध्यान से चेक करें, फिर सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

पता: सभी जरूरी डाक्यमेन्ट की लिस्ट मैंने नीचे वाली हेडिंग मे दी है
Administrative Officer
CSIR-Centre for Cellular and Molecular Biology
Uppal Road, Habsiguda
Hyderabad – 500 007, Telangana

लिफाफे पर पोस्ट कोड और पद का नाम जरूर लिखें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं/12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री
  • ITI/डिप्लोमा सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • कास्ट/EWS/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • NOC (यदि पहले से सरकारी नौकरी में हैं)

CSIR-CCMB Recruitment 2026 Official Website

FAQs

Q1: क्या मैं दो पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता हूं?
हां, अगर आप एलिजिबल हैं तो अलग-अलग फॉर्म भर सकते हैं। हर पोस्ट के लिए अलग फीस देनी होगी।

Q2: क्या सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरना काफी है?
नहीं। हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी है।

Q3: क्या पढ़ाई जारी होने पर अप्लाई कर सकते हैं?
अगर आपकी डिग्री 23 फरवरी 2026 से पहले पूरी हो जाती है और सर्टिफिकेट जारी हो चुका है, तो हां।

Q4: क्या फीस वापस मिलेगी?
नहीं, फीस नॉन-रिफंडेबल है।

Q5: SC/ST कैटेगरी के लिए फीस छूट है?
इसकी स्पष्ट जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। कृपया वेबसाइट पर जांच करे

Conclusion

CSIR-CCMB Recruitment 2026 उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो साइंस और रिसर्च की दुनिया में आगे बढ़ कर काम चाहते हैं। यह सिर्फ एक सरकारी नौकरी तो है बल्कि ये सरकारी नौकरी आपको रिसर्च संस्थान में काम करने का अवसर दे रही है।

अगर आप योग्य हैं, तो समय बर्बाद न करें और तैयारी शुरू कर दें। ऐसे मौके बार-बार  सभी के जीवन मे नहीं आते।

अपने दोस्तों के साथ भी यह जानकारी शेयर करें ताकि उनको भी पता चले आपका एक शेयर आपके दोस्त कर जीवन बदल सकता है ।

Bablu Kumar - Educational Content Creator

Bablu Kumar

दोस्तों, मेरा नाम Bablu Kumar है और मैं इस education platform का संस्थापक और लेखक हूँ। यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी नौकरी, नई भर्ती (Recruitment Notifications), रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और अन्य शिक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स सरल और स्पष्ट भाषा में प्रदान करता हूँ।

6 thoughts on “CSIR-CCMB Recruitment 2026: 80 पदों पर मौका, जानिए कैसे करें आवेदन”

Leave a Comment