Bihar Police Constable Recruitment 2026: 83 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी आसान भाषा में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police Constable Recruitment 2026:बिहार पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बिहार से अच्छी खबर है। (CSBC) ने स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है और बिहार पुलिस में नौकरी करके अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

इस भर्ती के तहत कुल 83 पदों पर अनलाइन आवेदन हो रहे हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि यह भर्ती स्पेशल ब्रांच के लिए है, जो बिहार पुलिस का एक महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। आइए विस्तार से पूरी जानकारी समझते हैं।

Bihar Police Constable भर्ती की मुख्य जानकारी

Bihar Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठनCentral Selection Board of Constable (CSBC), Bihar
पद का नामConstable (General Duty Close Cadre)
विभागSpecial Branch, Bihar Police
कुल पद83
आवेदन शुरू06 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in
विज्ञापन संख्या01/2026

Bihar Police Constable Recruitment 2026 –  कुल पद 

इस भर्ती में कुल 83 पद घोषित किए गए हैं। बिहार के सभी लोगों को आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लोगों को दिया जाएगा। सामान्य, SC, ST, EBC, BC और महिलाओ के लिए पद निर्धारित हैं।

भले ही पदों की संख्या कम है, लेकिन स्पेशल ब्रांच में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह बिहार पुलिस का इंटेलिजेंस विंग है, जहां काम करना बिहार के लिए सम्मान की बात है।

Bihar Police Constable Recruitment 2026 – Eligibility Criteria 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है।

आपको ध्यान देना चाहिए आपका सर्टिफिकेट 5 मार्च 2026 तक पूरा हो जाए।
बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड का मौलवी सर्टिफिकेट या बिहार स्टेट संस्कृत एजुकेशन बोर्ड का शास्त्री/आचार्य सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती मे आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी।

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य (UR) – पुरुष/महिला18 वर्ष25 वर्ष
BC/EBC – पुरुष18 वर्ष27 वर्ष
BC/EBC – महिला18 वर्ष28 वर्ष
SC/ST – पुरुष/महिला18 वर्ष30 वर्ष

सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Bihar Police Constable – शारीरिक क्षमता

बिहार पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता को पूरा करना जरूरी है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: सामान्य/BC/EBC के लिए न्यूनतम 165 सेमी
  • छाती: बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने के बाद 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का अंतर जरूरी)

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: न्यूनतम 155 सेमी
  • वजन: न्यूनतम 48 किलोग्राम

जो उम्मीदवार Physical Standards Test (PST) को पूरा नहीं कर पाते, उन्हें आगे की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है इसलिए अभी से फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न: लिखित परीक्षा कैसे होगी?

स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे और OMR शीट पर होंगे। हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे लिए जाते है इसलिए आपलोगों से रीक्वेस्ट है सावधानी से पेपर दे।

पेपर-1 (100 अंक, 90 मिनट)

  • Reasoning और Analytical Ability: 50 अंक
  • अंग्रेजी व्याकरण/समझ: 30 अंक
  • हिंदी व्याकरण: 20 अंक

पेपर-2 (100 अंक, 90 मिनट)

  • सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स: 50 अंक
  • गणित और क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड: 30 अंक
  • बिहार सामान्य ज्ञान: 20 अंक

परीक्षा का स्तर 10वीं के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में होने की संभावना है।

चयन प्रक्रिया: मेरिट कैसे बनेगी?

इस भर्ती की प्रक्रिया पारंपरिक कांस्टेबल भर्ती से थोड़ी अलग है। यहां मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयन के चरण

  • लिखित परीक्षा – कुल 200 अंकों की परीक्षा होती है यही आपकी मेरिट तय करती है 
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST) – ये केवल क्वालीफाइंग होता है ।
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • मेडिकल जांच – आंखों की रोशनी, कलर ब्लाइंडनेस, सुनने की क्षमता जैसे बॉडी पार्ट की जांच होती है ।

Bihar Police Constable – वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के तहत वेतन दिया जाएगा।

वेतन संरचना:

  • बेसिक पे स्केल: ₹21,700 – ₹69,100
  • शुरुआती इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹30,000 – ₹35,000 प्रति माह (DA और HRA सहित)

साथ ही New Pension Scheme (NPS) के तहत पेंशन का लाभ भी मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: ऐसे करें अप्लाई

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है।

स्टेप 1 – रजिस्ट्रेशन

  • csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • “Advt. 01/2026” लिंक पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें

स्टेप 2 – फीस भुगतान

  • रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें
  • सभी के लिए फीस समान रखी गई है

स्टेप 3 – फॉर्म भरें

  • Registration ID और Password से लॉगिन करें
  • आप अपनी जानकारी सावधानी से भरें

स्टेप 4 – सबमिट और प्रिंट

  • फाइनल सबमिट से पहले आपके द्वारा भरी जानकारी जांच लें
  • फॉर्म सबमिट करें

तैयारी कैसे करें: आसान और काम की सलाह

  • Reasoning: रोज प्रैक्टिस करें एनालॉजी, सीरीज, कोडिंग डिकोडिंग पर ध्यान दें।
  • English और Hindi: बेसिक ग्रामर मजबूत करें पैसेज पढ़ने की आदत डालें।
  • गणित: 10वीं स्तर के सवालों की रोज प्रैक्टिस करें।
  • बिहार GK: राज्य का इतिहास, भूगोल और हाल की करंट पढ़ें।
  • फिटनेस: रोज दौड़ लगाएं और नियमित एक्सरसाइज करना न भूले करें।

Bihar Police Constable Official Links 2026

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q: क्या नेगेटिव मार्किंग है?
A: हां, हर गलत जवाब पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।

Q: क्या पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा?
A: हां, प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा।

Q: क्या 12वीं का रिजल्ट पेंडिंग होने पर आवेदन कर सकते हैं?
A: नहीं, 5 मार्च 2026 तक सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

Q: क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
A: हां, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

Conclusion – निष्कर्ष 

Bihar Police Constable Recruitment 2026 स्पेशल ब्रांच में करियर बनाने का आपके पास अच्छा अवसर है। दोस्तों इस बार पद बहुत कम हैं ।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है इसलिए समय रहते आवेदन करें। साथ ही लिखित परीक्षा और फिटनेस दोनों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत है।

बिहार पुलिस की वर्दी पहनने का सपना अब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है उम्मीद है मेरा द्वारा दी गई जानकारी आपको पसाद आई हीगी 

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment