Bank of Baroda Peon Admit Card 2026 जारी, अभी डाउनलोड करें, परीक्षा है बस कुछ ही दिन दूर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने Bank of Baroda Office Assistant (Peon) के लिए आवेदन किया था और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। bank of baroda peon admit card 2026 आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है। परीक्षा अब बहुत नजदीक है, इसलिए बिना देर किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

इस लेख में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंककी पूरी जानकारी देने वाले है।

एक नजर में – सभी जरूरी जानकारी

विषयजानकारी
संस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा
पदऑफिस असिस्टेंट (पियोन)
कुल रिक्तियाँ500
प्रारंभिक परीक्षा तिथि22 और 23 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी हो चुका है
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in
लॉगिन विवरणपंजीकरण नंबर + पासवर्ड / जन्मतिथि
नकारात्मक अंकनहाँ, 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2026 – पहले एक नजर में समझें

Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। यह भर्ती Sub-Staff Cadre में Office Assistant (Peon) पद के लिए थी। विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से 23 मई 2025 तक चली थी।

यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर थी। bob office assistant notification के बाद अब परीक्षा चरण शुरू हो चुका है, इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है।

BOB Peon Exam Date 2026 परीक्षा कब है?

Bank of baroda peon exam date 2026 आधिकारिक रूप से तय हो चुकी है। 22 और 23 फरवरी 2026 को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू03 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि23 मई 2025
पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण (PET)10 – 15 फरवरी 2026
PET एडमिट कार्ड जारी10 फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी15 फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)22 और 23 फरवरी 2026
मुख्य परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

Bank of Baroda Peon Admit Card 2026 Out क्या जानना जरूरी है?

Bank of baroda peon admit card 2026 out हो चुका है और यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो और हस्ताक्षर, रोल नंबर और पंजीकरण आईडी, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें दी होती हैं। डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया गया है, इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

Bank of Baroda Peon Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए यह क्लिक करे 

Bank of Baroda Peon Admit Card 2026 Download कैसे करें आसान तरीका

Bank of baroda peon admit card 2026 download करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • “Careers” या “Current Openings” सेक्शन में जाएं।
  • “Bank of Baroda Office Assistant / Peon Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर bank of baroda admit card 2026 दिखाई देगा, प्रिंट निकाल लें।

Bank of Baroda Office Assistant Peon Exam Date 2025 Admit Card – PET अपडेट

bank of baroda office assistant peon exam date 2025 admit card को लेकर जानकारी यह है कि परीक्षा से पहले कराई जाने वाली तैयारी यानी PET आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/EWS) के लिए आयोजित की गई थी। PET का एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2026 को जारी किया गया था और यह तैयारी 10 से 15 फरवरी 2026 के बीच हुई। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज अनिवार्य हैं

bob peon exam date 2026 admit card के साथ परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है। आपके पास एडमिट कार्ड का साफ और स्पष्ट प्रिंटआउट होना चाहिए। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक जरूर रखें। साथ ही दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी अपने साथ लेकर जाएं।

Bank of Baroda Peon Exam Pattern 

bank of baroda peon exam pattern के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट रहेगी। इसमें नकारात्मक अंकन भी लागू है, यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्न संख्याअंक
अंग्रेजी भाषा2525
संख्यात्मक क्षमता2525
तर्कशक्ति2525
कुल7575

BOB Peon Selection Process – चयन कैसे होगा?

bob peon selection process तीन चरणों में पूरा होगा:

  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
  2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
  3. भाषा प्रवीणता परीक्षण (LPT)

मुख्य परीक्षा और LPT की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

निष्कर्ष – Conclusion

Bank of baroda peon admit card 2026 जारी हो चुका है। तुरंत www.bankofbaroda.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। bank of baroda peon recruitment 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

Bank of Baroda Peon – FAQs

प्रश्न 1: एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
अगर bob peon exam date 2026 से पहले एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखे, तो तुरंत http://cgrs.ibps.in पर शिकायत दर्ज करें। परीक्षा के दिन तक इंतजार न करें।

प्रश्न 2: परीक्षा हॉल में क्या लेकर नहीं जाना है?
मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें और खाने-पीने का सामान परीक्षा हॉल में ले जाना मना है।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment