यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने 8 फरवरी को परीक्षा दी थी और तब से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे उनके लिए UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result अब upsc.gov.in पर लाइव है। पीडीएफ में रोल नंबर देखने का तरीका नीचे बताया गया है, साथ में मेन्स से जुड़ी हर जरूरी जानकारी भी।
UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result – एक नजर में सभी जरूरी जानकारी
नीचे दी गई टेबल में रिजल्ट से जुड़ी सभी अहम जानकारियां एक जगह दी गई हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2026 |
| आयोजक संस्था | Union Public Service Commission (UPSC) |
| प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 8 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 2 मार्च 2026 |
| रिजल्ट फॉर्मेट | पीडीएफ (रोल नंबर लिस्ट) |
| कुल वैकेंसी | 85 पद |
| मेन्स परीक्षा तिथि | 20 और 21 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result PDF कैसे डाउनलोड करें
UPSC Geo Scientist Pre का रिजल्ट चेक करने के लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं है। यह एक पब्लिक पीडीएफ है जिसे कोई भी सीधे डाउनलोड कर सकता है। अगर आपका रोल नंबर हाईलाइट होता है, तो आप मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
- upsc.gov.in पर जाएं और होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन खोलें।
- “RESULT: COMBINED GEO-SCIENTIST (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl+F दबाएं और अपना 10 अंकों का रोल नंबर टाइप करें।
UPSC Geo Scientist Vacancy 2026 for GSI and CGWB
UPSC Geo भर्ती में कुल 85 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। ये पद दो प्रमुख केंद्रीय संगठनों में बंटे हुए हैं। GSI में PwBD कैटेगरी के लिए 9 वैकेंसी आरक्षित हैं इनमें से 5 लोकोमोटर डिसेबिलिटी और 4 हियरिंग इंपेयरमेंट के लिए हैं।
कैटेगरी 1- Geological Survey of India (GSI), Ministry of Mines में Geologist (Group A), Geophysicist (Group A) और Chemist (Group A) के पद शामिल हैं।
कैटेगरी 2- Central Ground Water Board (CGWB), Ministry of Jal Shakti में Scientist ‘B’ (Chemical), Assistant Hydrogeologist (Group B) और Assistant Chemist (Group B) के पद हैं।
UPSC Geo Scientist सिलेक्शन प्रोसेस –
प्रीलिम्स पास होना मतलब अभी सिर्फ अगले दरवाजे तक पहुंचे हैं असली परीक्षा आगे है। UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result क्वालिफाई करने के बाद का सिलेक्शन तीन चरणों में पूरा होता है।
प्रीलिम्स (Stage-I): एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट था जो 400 अंकों का था। यह क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।
मेन्स (Stage-II): डिस्क्रिप्टिव प्रकृति की परीक्षा है और 600 अंकों की है। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स (600 अंक) और पर्सनैलिटी टेस्ट (200 अंक) के कुल 800 अंकों के आधार पर तैयार होती है।
मेन्स में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को UPSC भवन, दिल्ली में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल वैकेंसी से लगभग दो गुना रखी जाती है।
इन्हे भी पढे : UPPCB Recruitment 2026 Apply Online – 40 Posts AEE ASO Vacancy Notification
UPSC Geo Scientist Mains Exam Pattern 2026
मेन्स में हर स्ट्रीम के लिए तीन कन्वेंशनल टाइप पेपर होते हैं। हर पेपर तीन घंटे का और 200 अंकों का होता है। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होंगे।
मेन्स परीक्षा 20 और 21 जून 2026 को भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और शिमला में आयोजित होगी।
मेन्स के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक हफ्ते पहले यानी 13 जून 2026 के आसपास जारी होगा। कोई भी हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी इसे upsc.gov.in से खुद डाउनलोड करना होगा।
एक जरूरी बात प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग होती थी, गलत जवाब पर उस सवाल के अंकों का एक-तिहाई काटा जाता था। मेन्स में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
UPSC Geo Scientist Salary 2026
चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-10 पर नियुक्त किया जाता है। बेसिक पे ₹56,100 प्रति माह से शुरू होती है और DA, HRA, TA जैसे भत्तों के साथ ग्रॉस सैलरी ₹70,000 से ₹80,000 प्रति माह के बीच रहती है।
GSI और CGWB में ज्यादातर पोस्टिंग फील्ड बेस्ड होती हैं दिल्ली में बैठकर फाइलें देखने वाली नौकरी नहीं है यह। रिमोट एरिया में सर्वे करना, ग्राउंडवाटर असेसमेंट करना यह काम उन्हीं के लिए सही है जिन्हें भूविज्ञान से सच में दिलचस्पी है।
UPSC Geo Scientist Eligibility Criteria 2026
अगर कोई उम्मीदवार प्रीलिम्स में बैठा है तो उसका एक अटेम्प्ट काउंट हो जाता है चाहे वो क्वालिफाई करे या न करे। सिर्फ एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अटेम्प्ट नहीं माना जाता।
आयु सीमा 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है।
शैक्षणिक योग्यता:
- Geologist: Geology या Applied Geology में M.Sc.
- Geophysicist: Physics या Geophysics में M.Sc.
- Chemist: Chemistry में M.Sc.
UPSC Geo Scientist Mains Preparation Strategy 2026
मेन्स के लिए 20 जून तक का वक्त मिला है यानी करीब साढ़े तीन महीने। यह बहुत कम नहीं है, लेकिन तब तक ही काफी है जब पहले दिन से सही दिशा में काम शुरू हो।
सबसे पहले पिछले तीन-चार साल के मेन्स पेपर देखें इससे यह समझ आएगा कि कौन से टॉपिक बार-बार पूछे जाते हैं और जवाब कितना डिटेल में लिखना होता है। Geologist, Geophysicist, Chemist तीनों के पेपर अलग-अलग होते हैं, इसलिए अपनी स्ट्रीम का सिलेबस पहले ध्यान से पढ़ें।
तीन घंटे में 200 अंकों का पेपर हल करना है और जवाब हाथ से लिखने होंगे। इसलिए जो उम्मीदवार महीनों से सिर्फ पढ़ते आए हैं और लिखने की प्रैक्टिस नहीं की, उन्हें अभी से रोज कम से कम एक जवाब लिखने की आदत डालनी होगी। जनरल इंग्लिश पेपर क्वालिफाइंग है लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result के बाद यही वो वक्त है जब अनुशासन तय करता है कि मेन्स का नतीजा क्या होगा।
निष्कर्ष
UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result जारी हो चुका है और अब चयन प्रक्रिया मेन्स चरण में आगे बढ़ेगी। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर सूची में है, वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अगली परीक्षा की तैयारी करें। मेन्स लिखित परीक्षा है, इसलिए सिलेबस और पिछले प्रश्नपत्रों पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा। आगे की सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए केवल upsc.gov.in वेबसाइट पर ही अपडेट देखें।
UPSC Geo Scientist Pre 2026 Result FAQs
Q. कटऑफ अभी क्यों जारी नहीं हुआ है?
A. UPSC पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही कटऑफ जारी करता है। फिलहाल केवल योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रकाशित किए गए हैं।
Q. क्या मेन्स के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा?
A. नहीं। प्रीलिम्स में योग्य उम्मीदवारों को मेन्स के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होता। केवल ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है।
Q. यदि इस बार चयन नहीं हुआ तो क्या करें?
A. अगले चक्र की तैयारी के लिए अभी से सिलेबस पर काम शुरू करना उचित रहेगा, क्योंकि प्रीलिम्स और मेन्स के विषयों में पर्याप्त समानता होती है।














