UP Anganwadi Worker Recruitment 2026: 202 पदों के लिए आवेदन शुरू – Apply Online 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप महिला है और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश मे हैं, तो आपके लिए यूपी मे Anganwadi क पद पर नौकरी आई है। UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में 200 से अधिक पद खाली हैं। अगर आप महिला हैं और अपने 10वीं या 12वीं पास कर रखी हैं और अपने क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं के साथ काम करना चाहती हैं, तो यह नौकरी आपका भविष्य बदल सकती है। 

UP Anganwadi Worker – भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कुल रिक्तियां202 से अधिक (जिला अनुसार अलग)
शैक्षणिक योग्यता12वीं या समकक्ष
आयु सीमा18 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
आवेदन तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
लिंगकेवल महिलाएं

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 क्या है

आंगनवाड़ी, एकीकृत बाल विकास सेवा यानी ICDS का हिस्सा है गांव और शहरों के मोहल्लों में बने इन केंद्रों पर कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा से जुड़ी सेवाएं देती हैं।

इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जा रहे है। यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

UP Anganwadi Worker – जिला वार रिक्तियां

क्रमांकजिले का नामकुल रिक्तियांअंतिम तिथि
1सहारनपुर233 मार्च 2026
2मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
3बलिया1327 फरवरी 2026
4जालौन621 फरवरी 2026
5फतेहपुर2521 फरवरी 2026
6उन्नाव2719 फरवरी 2026
7मुजफ्फरनगर7419 फरवरी 2026

UP Anganwadi Worker – योग्यता और पात्रता शर्तें

शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है वह भी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
  • अगर आपने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो मेरिट में आपको अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
  • मेरिट सूची 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए (1 जनवरी 2026 तक)
  • अधिकतम आयु 35 वर्ष
  • आयु में किसी भी वर्ग को छूट नहीं दी जाएगी

निवास संबंधी शर्त

यह सबसे महत्वपूर्ण नियम है।

  • उम्मीदवार उसी ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जहां आंगनवाड़ी केंद्र है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में उसी ग्राम पंचायत की निवासी होना जरूरी है।
  • शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना जरूरी है।
  • निवास प्रमाण पत्र तहसील से डिजिटल हस्ताक्षरित होना चाहिए।

अन्य जरूरी शर्तें

  • केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • जाति प्रमाण पत्र भी डिजिटल रूप में होना चाहिए।

UP Anganwadi Worker – चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

ज्यादातर जिलों में चयन 10वीं या 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होता है। कुछ जगह दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाती है।

लिखित परीक्षा बहुत कम जिलों में होती है। अधिकतर भर्तियां स्थानीय नियमों और जिला स्तर की शर्तों के अनुसार होती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक सूचना जरूर पढ़ें।

UP Anganwadi Worker – वेतन 

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगभग 4000 से 8000 रुपये प्रति माह
  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगभग 3000 से 6000 रुपये प्रति माह

यह राशि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तय होती है।

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले अपने मोबाईल मे अपने जिले की आधिकारिक भर्ती सूचना pdf डाउनलोड करें।
  2. वहा आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नया पंजीकरण करें। मोबाइल और ईमेल जैसे ही डालेंगे हो जाएगा ।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सही जानकारी भरें जैसे नाम, जन्मतिथि, पढ़ाई का कहा से की सब कुछ सही भरे ।
  4. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें ।
  5. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने स्मार्टफोन मे रख ले सुरक्षित रखें।

UP Anganwadi Worker – FAQs

Q.क्या पुरुष आवेदन कर सकते हैं?
A.नहीं। यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है।

Q.क्या दूसरे जिले से आवेदन कर सकते हैं?
Aनहीं। आप उसी जिले और क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकती हैं जहां आप रहती हैं।

Q.क्या लिखित परीक्षा होगी?
A.नहीं। चयन केवल शैक्षणिक अंकों के आधार पर होगा।

Qआवेदन शुल्क कितना है?
A.कोई शुल्क नहीं है। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Q.अगर अंक कम हैं तो क्या करें?
Aआप फिर भी आवेदन कर सकती हैं। मेरिट सूची सभी के अंकों की तुलना के बाद बनेगी।

Q.क्या गांव की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
A.हाँ, बिल्कुल। बस उन्हें उसी ग्राम सभा की निवासी होना चाहिए।

आवेदन में कितना समय लगेगा?
लगभग 20 से 30 मिनट। ध्यान से भरें ताकि गलती न हो।

Q.क्या फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं?
A.सबमिट करने से पहले बदलाव संभव है। एक बार जमा होने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता।

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upanganwadibharti.in
ऑनलाइन आवेदनhttps://upanganwadibharti.in

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment