MP Head Constable Vacancy 2026: 89 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, तारीख और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Head Constable Vacancy 2026: अगर आप मध्य प्रदेश मे रह कर पुलिस में कंप्यूटर फील्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Assistant Sub Inspector (ASI) और Head Constable (Computer) के 89 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह सरकारी नौकरी उन एमपी के  युवाओं के लिए है जिन्होंने अपनी पढ़ाई कंप्यूटर और IT क्षेत्र से पूरी की है। Assistant Sub Inspector और Head Constable के फॉर्म 5 फरवरी 2026 से सुरू होकर 19 फरवरी 2026 तक चलने वाले है अगर आप फॉर्म भरना चाहते है तो इस esb.mp.gov.in वेबसाईट पर जाकर फॉर्म भर दे ।

MP Police ASI और Head Constable भर्ती 2026: संक्षिप्त जानकारी

विवरणजानकारी
पद का नामAssistant Sub Inspector (ASI – Computer), Head Constable (Computer)
कुल पद89
भर्ती संस्थाMadhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB)
विभागपुलिस मुख्यालय, गृह विभाग, मध्य प्रदेश सरकार
आवेदन शुरू5 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख19 फरवरी 2026
फॉर्म सुधार की अवधि5 फरवरी से 24 फरवरी 2026
परीक्षा की तारीख24 मार्च 2026
परीक्षा शिफ्टसुबह 10:00–12:00 बजे, दोपहर 3:00–5:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Police ASI और Head Constable 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 89 पद भरे जाएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

पद का नामकुल पद
Assistant Sub Inspector (ASI – Computer)14
Head Constable (Computer)75
कुल89

दोनों पद कंप्यूटर और तकनीकी काम से जुड़े हैं। अगर आपकी पढ़ाई IT या कंप्यूटर क्षेत्र से है, तो यह आपके लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

MP Police भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतारीख
नोटिफिकेशन जारी3 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू5 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख19 फरवरी 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तारीख24 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा24 मार्च 2026
परीक्षा समयपहली शिफ्ट: 10:00 AM – 12:00 PM
दूसरी शिफ्ट: 03:00 PM – 05:00 PM

ध्यान रखें कि आखिरी तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय पर फॉर्म भरें।

MP Police ASI और Head Constable 2026: शैक्षणिक योग्यता

Assistant Sub Inspector (Computer)

योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर या IT में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री
    या
  • कंप्यूटर या IT में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए 

Head Constable (Computer)

योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (Physics, Chemistry, Mathematics के साथ)
    और
  • कंप्यूटर या IT में 1 साल का डिप्लोमा या कोर्स
    या
  • कंप्यूटर या IT में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए 
पदयोग्यता
ASI (Computer)Computer/IT में Graduate/PG या 3 साल का Diploma
Head Constable (Computer)12वीं (PCM) + 1 साल का Computer Diploma या Computer/IT में Graduate/PG

जरूरी बात: सभी प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त संस्थान से होने चाहिए। गलत दस्तावेज पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

MP Police Head Constable 2026: आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (19 फरवरी 2026 तक)

आयु में छूट

श्रेणीपुरुषमहिला
अनारक्षित (UR)33 वर्ष38 वर्ष
SC/ST/OBC (MP निवासी)38 वर्ष38 वर्ष

आयु में छूट केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

MP Police भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीपरीक्षा शुल्क (प्रति पेपर)पोर्टल शुल्क (Kiosk)पोर्टल शुल्क (User)
General (UR)500 रुपये60 रुपये20 रुपये
SC/ST/OBC/EWS (MP निवासी)250 रुपये60 रुपये20 रुपये

भुगतान के तरीके:

  • Net Banking
  • Debit Card
  • Credit Card
  • UPI
  • MP Online Kiosk

एक बार शुल्क जमा करने के बाद पैसा वापस नहीं होगा। फॉर्म में सुधार के लिए 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

MP Police परीक्षा केंद्र 2026

परीक्षा मध्य प्रदेश के इन शहरों में आयोजित होगी:

  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • उज्जैन
  • सागर
  • सतना
  • रीवा
  • रतलाम
  • खंडवा
  • नीमच
  • सीधी

आवेदन करते समय आप अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।

MP Police ASI और Head Constable 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन की जांच और शुल्क सत्यापन
  2. लिखित परीक्षा या ऑनलाइन टेस्ट (Computer Based Test)
  3. शारीरिक माप या दक्षता परीक्षा (यदि लागू हो)
  4. दस्तावेज जांच और मेडिकल परीक्षण

अंतिम चयन लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर होगा।

MP Police ASI और Head Constable 2026: परीक्षा पैटर्न

पेपरविषयप्रश्नअंकसमय
Paper 1General Knowledge, Reasoning, Mental Ability, Science, Arithmetic1001002 घंटे
Paper 2Information Technology, Computer Networking, Software1001002 घंटे

परीक्षा की भाषा: हिंदी
परीक्षा का प्रकार: Computer Based Test
प्रश्नों का प्रकार: Multiple Choice Questions

MP Police Head Constable और ASI 2026: सैलरी विवरण

पदवेतनमान (7वां वेतन आयोग)अनुमानित मासिक वेतन
ASI (Computer)35,400 – 1,12,400 रुपये28,700 – 91,300 रुपये
Head Constable (Computer)25,300 – 80,500 रुपये25,300 – 80,500 रुपये

MP Police ASI और Head Constable 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  1. मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाईट मे आपको ये ऑप्शन दिखेंगे Recruitment या Apply Online सेक्शन में संबंधित भर्ती चुनें।
  3. पंजीकरण करें और लॉगिन जानकारी किसी को न बताए।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  6. मध्य प्रदेश सरकार को शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट अपने फोन मे सेव कर ले आगे इग्ज़ैम मे काम आएगा ।

MP Police ASI और Head Constable भर्ती 2026: FAQs 

Q1. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हां, कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। लेकिन आरक्षण और आयु में छूट केवल मध्य प्रदेश के निवासियों को मिलेगी।

Q2. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Q3. क्या फॉर्म में सुधार किया जा सकता है?
हां, 5 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

Q4. एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Q5. क्या फिजिकल टेस्ट के अंक मेरिट में जुड़ेंगे?
नहीं, फिजिकल टेस्ट केवल योग्यता के लिए है। अंतिम मेरिट में केवल लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे।

Q6. क्या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं?
हां, 3 साल का डिप्लोमा धारक ASI के लिए और 1 साल का डिप्लोमा धारक (12वीं PCM के साथ) Head Constable के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q7. क्या वेटिंग लिस्ट बनेगी?
हां, कुल पदों के 15 प्रतिशत के बराबर वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी।

Q8. मेडिकल टेस्ट में क्या जांच होगी?
आंखों की रोशनी, लंबाई, छाती (पुरुषों के लिए) और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

Bablu Kumar

Bablu Kumar

View all posts

Leave a Comment